अवैध खैर की कटान मे वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल
कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सोना नदी रेंज में हुऐ अवैध खैर की कटान में वन विभाग ने एक आरोपी को पकड़ा है, आरोपी का नाम विक्रम सिंह उर्फ गब्बर सिंह बताया जा रहा है जिसके पास से लगभग 10 क्विंटल अवैध लकड़ी बरामद हुई है, आरोपी पर संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ तरुण एस के नेतृत्व में बनाई गई टीम में उपप्रभागीय वनाधिकारी अनामिका बुक्करवाल के दिशा निर्देशन में सोना नदी रेंज के रेंजर श्री मुकुल सोनाल, वन दरोगा पवन कुमार, श्री सौरभ, बीट प्रभारी श्री अक्षय नाकोटी, स्ह्रत्र टीम के श्री निशांत, श्री मनदीप कुमार, श्री प्रदीप कुमार, श्री ताजभर, श्री मनोज कुमार, श्री अंकित कुमार श्री तारा सिंह व अन्य वन कर्मचारी शामिल थे।

