एसडीएम कोटद्वार ने किया राज्य अंदोलनकारियो को सम्मानित


कोटद्वार: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय प्रशासन द्वारा राज्य आंदोलनकारी जसबीर राणा,राजीव गौड एवं महेन्द्र रावत सहित 34 आंदोलनकारियौं को एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।
कोटद्वार तहसील सभागार में आयौजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखण्ड छात्र युवा संघर्ष समिति के केन्द्रीय संयौजक जसबीर राणा ने शहीद आंदोलनकारियौं को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुये जिस उद्देश्य को लेकर राज्य आंदोलन की लडाई लडी गयी थी छब्बीस बर्षौं बाद भी हभ उन उद्देश्यौं की प्राप्ति मे असफल साबित हुये है।तथा राज्य हित में दोबारा आंदोलन की सख्त जरूरत है ताकि सरकारौं से उत्तराखण्ड कीजनता को उनका हक हकूक दिलाया जा सके।
समारोह में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार,प्रभारी तहसीलदार राजेन्द्र सनवाल सहित बडी संख्या में आंदोलनकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Right Menu Icon