त्योहारी सीजन को लेकर पौड़ी पुलिस अलर्ट,होटल,ढाबों एवं रिजॉर्ट में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान।


त्योहारी सीजन को लेकर पौड़ी पुलिस अलर्ट,होटल,ढाबों एवं रिजॉर्ट में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में त्योहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पौड़ी पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सांयकालीन एवं रात्रिकालीन गश्त के साथ-साथ वाहन चेकिंग एवं होटल-ढाबा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न बैरियरों एवं चेकिंग प्वाइंट्स पर सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही होटल, ढाबों एवं रिजॉर्ट आदि में भी नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है।

चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल पूछताछ एवं आवश्यक जांच करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पौड़ी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Right Menu Icon