पुलिस की जीप पलटी महिला सिपाही की मौत तीन पुलिसकर्मी घायल


पुलिस की जीप पलटी महिला सिपाही की मौत तीन पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले संडीला- मल्लावां मार्ग पर गौसगंज के पास देर रात को पुलिस की जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई।

हादसे में जीप में सवार उप निरीक्षक व तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा देख स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तालाब से बाहर निकाल कर निजी अस्पताल पहुंचाया।

यहां से हालत गंभीर होने पर महिला सिपाही शशि सिंह व शुभम को संडीला सीएचसी रेफर कर दिया गया।

जहां डॉक्टर ने शशि को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि अचानक सड़क पर आए युवक को बचाने में जीप बेकाबू होकर तालाब में पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon