शिक्षित समाज, सशक्त राष्ट्र!।
आज गढ़वाल के द्वार कोटद्वार में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आयोजित ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शिक्षक सम्मान समारोह’ में शामिल हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी
उन्होंने कहा की आज इस कार्यक्रम मे आज मुझे शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर उन आदरणीय शिक्षकों को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला,जो केवल ज्ञान का प्रकाश नहीं फैलाते, बल्कि संस्कार,अनुशासन और जीवन-मूल्यों के माध्यम से नई पीढ़ी को सही दिशा देते हैं। उनका योगदान वास्तव में एक सशक्त, संस्कारित और विकसित समाज की मजबूत नींव रखता है।
सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके अटूट समर्पण,निरंतर परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान और उनका प्रयास सराहनीय है।

