वीरभूमि पौड़ी को सभी के सहयोग से हर क्षेत्र में बनायेंगे अग्रणी: जिलाधिकारी
जनपद में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय में किया पौधरोपण
जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य व सार्वजनिक कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया एवं नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में भी ध्वजा रोहण किया।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि बलिदान और कर्तव्य स्मरण का दिन है। उन्होंने जिले की सांस्कृतिक धरोहर, वीरता की परंपरा और प्राकृतिक संपदा का उल्लेख करते हुए इसके संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य व पोषण सुधार, और पर्यावरण व पर्यटन संवर्धन को जिले के विकास की मुख्य प्राथमिकताएं बताया और जनता से इन लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग का आह्वान किया।
नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान और सम्मान का प्रतीक है, और इसका आदर प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका स्वच्छता, सुंदरीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने मनमोहक देशभक्ति गीतों और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और भी प्रबल कर दिया। मंच पर गूंजते गीतों और नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया तथा वातावरण देशप्रेम के रंग में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को उनके बलिदान के प्रतीक के रूप में पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय में एक पेड़ मां के नाम पर बांज का पौध लगाया। उन्होंने कहा कि जो पौधे लगाए जा रहे हैं, उनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी भी है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विभाग विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करण सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के शिक्षक-छात्र एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए।


https://shorturl.fm/UWbre
https://shorturl.fm/VfPzP
https://shorturl.fm/cqpZs
Well written piece! Would love a deeper dive into summer outfits.