उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
यह घटना रविवार शाम को हुई, जब 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह अपने घर के पास खेत में बकरियां चुगा रही थीं कि झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक लता देवी पर हमला कर दिया।
महिला के चीखने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन जब तक वे वहां पहुंचते महिला ने दम तोड़ दिया था। लता देवी की गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।


Great insights, the part about color matching was presented nicely, very practical advice.