उत्तरकाशी। आज शाम 4 बजकर 12 मिनट पर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 5 यात्रियों की दबने की सूचना है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। एक घायल का रेस्क्यू कर उपचार हेतु जानकीचट्टी पहुंचाया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जानकी चट्टी से लगभग 03 किलोमीटर आगे नौ कैची नामक स्थान पर भूस्खलन (Landslide) की घटना घटित हुई है। जिसमें 02-03 व्यक्तियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। एसडीआरएफ (SDRF) उत्तराखंड पुलिस की टीम मौके पर त्वरित रूप से पहुँचकर रेस्क्यू कार्य में जुट गई। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि 1 व्यक्ति जो घायल हुआ था उसका उपचार चल रहा है। और उनके द्वारा बताया गया कि उनके साथ 1 पुरुष व्यक्ति और एक 12 से 13 साल की बच्ची भी थी जिनको ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। और जल्द ही उनका भी रेस्क्यू कर लिया जाएगा।


As someone who loves thrift finds, really well explained — will bookmark this for reference.