सघन चेकिंग के दौरान कोटद्वार पुलिस द्वारा 01 पेटी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पौड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी/खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 13.04.2026 को कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कलालघाटी क्षेत्रांतर्गत 01 अभियुक्त सुनील कुमार को उत्तराखंड मार्का अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं, इस दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील कुमार के कब्जे से 60 पव्वे बरामद किए। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील कुमार उम्र-37 वर्ष पुत्र श्री बालकृष्ण, निवासी- कलालघाटी कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल
बरामदगी
60 पव्वे शराब (DOUBLE BLUE CLASSIC GRAIN WHISKY) उत्तराखण्ड मार्का अग्रेजी शऱाब
पुलिस टीम
1- उ0नि0 राजा राम डोभाल
2.का0 291 रविन्द्र भट्ट

