भाजपा मेयर ने लगाए प्राधिकरण पर रिश्वत लेने के आरोप


जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मचा हड़कंप

दिशा की बैठक में मेयर के आरोपों से मचा हड़कंप

नैनीताल ज़िले के काठगोदाम सर्किट हाउस में चल रही दिशा की बैठक में उस समय हड़कम्प मच गया, जब अचानक हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने विकास प्राधिकरण पर गंभीर आरोप जड़ दिए।
मेयर गजराज सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि विकास प्राधिकरण आम जनता का शोषण कर रहा है और खुलेआम रिश्वतखोरी को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता आए दिन उत्पीड़न का शिकार हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी आँखें मूंदे बैठे हैं।

मेयर की इस बात से बैठक में मौजूद सभी अधिकारी सन्न रह गए। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस बैठक में नैनीताल–ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी वंदना समेत सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इस मामले पर जब सांसद अजय भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने भी माना कि प्राधिकरण से दिक्कत तो है उन्होंने कहा कि प्राधिकरण लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है यदि उसमें कोई परेशानी है तो उसे देखा जाएगा वो प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जल्द एक बैठक करेंगे।

हालांकि सांसद अजय भट्ट और जिलाधिकारी वंदना ने स्थिति को संभालते हुए मेयर को शांत किया और आश्वासन दिया कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

अब सवाल ये उठता है कि क्या मेयर के इन आरोपों के बाद क्या वाकई कार्रवाई होगी ।

बाइट- अजय भट्ट, सांसद नैनीताल- उधमसिंह नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon