कोटद्वार में पांचवें मिल के पास दिखाई देने वाले बाघ की मौत


कोटद्वार के पांचवें मिल के पास कल देर रात एक घायल बाघ देखने की सूचना प्राप्त होने के बाद देर रात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

बाघ के गर्दन में गहरी चोट के निशान पाए गए हैं इस संबंध में बात करने पर डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि एक घायल बाघ की सूचना हमें प्राप्त हुई थी तब पश्चात वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो वह बाघ मृत पाया गया।

डीएफओ आकाश गंगवार के मुताबिक बाघ आपसी संघर्ष में घायल स्थिति में दिखाई दे रहा है।

जिसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही चल रही है उसके बाद ही पता चल पाएगा कि बाघ की मौत किस कारण हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon