केदारनाथ धाम यात्रा का डाइवर्जन प्लान जारी,1घंटे में होंगे बाबा केदार के दर्शन


चार धाम यात्रा-केदारनाथ धाम यात्रा का डायवर्जन प्लान जारी।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जानकारी दी कि संगम ब्रिज के समीप टोकन काउंटर लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में सुगमता हो।

उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर में दर्शन के लिए 3 से 4 घंटे तक लग जाते थे, लेकिन इस बार दर्शन हेतु अधिकतम 1 घंटे की समयावधि सुनिश्चित की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए एक सुस्पष्ट डाइवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है।

बाइट — अक्षय प्रहलाद कोंडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon