रमेश तंवर बने कोटद्वार कोतवाली प्रभारी, मणिभूषण श्रीवास्तव बने श्रीनगर थाना इंचार्ज


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया तीन निरीक्षकों का तबादला

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने तीन निरीक्षकों का तबादला कर दिया है।

पुलिस लाइन पौड़ी के निरीक्षक रमेश तंवर को कोतवाली कोटद्वार का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

कोटद्वार कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव को कोटद्वार से श्रीनगर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा होशियार सिंह पंखोली को एएनटीएफ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon