मुख्यमंत्री आवास मे धूमधाम से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम 


मुख्यमंत्री आवास मे धूमधाम से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम
आज मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में जहां लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी तो वही उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को परोसा वही इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लोक कलाकारों के साथ जमकर ठुमके लगाए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमाम देश प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार आपसी प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है इसलिए हमें एकजुट होकर एक दूसरे का साथ देना है और एक साथ मिलकर राज्य को आगे बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon