एसएसपी पौड़ी के निर्देशों के क्रम में पौड़ी पुलिस का साइबर ठगों को दूसरे प्रदेशो से गिरफ्तार करने का क्रम जारी।
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले मुख्य अभियुक्त को गुजरात से धर दबोचा, अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी।
अभियुक्तों द्वारा व्हाट्सएप ट्रेडिंग ग्रुप बनाकर पीड़ित से ठगी गई 11 लाख रू0 की धनराशि।
दिनांक 12.12.2025 को वादी अनिल सिंह निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा दिलाने हेतु एक लिंक भेजा गया जिस लिंक के झांसे में आकर वादी द्वारा उस पर क्लिक कर व्हाट्सएप शेयर मार्केटिंग ग्रुप से जुड़ गए तथा ग्रुप में जुड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आकर्षक लाभ का लालच देकर वादी से विभिन्न माध्यमों से कुल ₹11,10,000/- की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी की गई। इस शिकायत पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 298/2025, धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा आमजन के साथ हो रही साइबर धोखाधड़ी की इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में पंजीकृत साइबर ठगी प्रकरण के सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए बैंक खातों के विवरण, डिजिटल साक्ष्य एवं अन्य तकनीकी जांच के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी संकलित की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान यह महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आया कि व्हाट्सएप ट्रेडिंग ग्रुप के माध्यम से की गई साइबर धोखाधड़ी का नेटवर्क गुजरात राज्य से संचालित किया जा रहा है जिस पर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सर्विलांस की सहायता से लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई तथा गुजरात के विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयासों एवं आपसी टीमवर्क के परिणामस्वरूप उक्त अभियोग में संलिप्त मुख्य अभियुक्त रहेवर राजेन्द्र सिंह को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.04.2026 को अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त व उसके साथियों द्वारा फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शेयर मार्केट मे निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देककर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधडी कर लोगों से पैसे की ऑनलाइन ठगी की जाती है। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में गहनता से जांच कर इसमें संलिप्त सह-अभियुक्तों की पहचान की जा रही है जनके विरूद्ध भी कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रहेवर राजेन्द्र सिंह (उम्र-38 वर्ष) पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह महोब्बत सिंह रहेवर, निवासी-हरिदर्शन पार्क शोसायटी अमरावदी, अहमदाबाद, गुजरात।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 298/2025, धारा 318(4), 61 (2) बीएनएस।
पुलिस टीम
1.उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल
2.हे0का0 108 उत्तम सिंह चौहान- सी0आई0यू0
2.का0 265 राजेश कुमार स्वामी

