टैक्सी ड्राइवर की आड़ में चला रहा था नशे का धंधा, गिरफ्तार


नशे के सौदागरों पर पौड़ी पुलिस लगातार कस रही शिकंजा, सप्लाई चेन का मास्टरमाइंड हल्द्वानी से हुआ गिरफ्तार!

टैक्सी ड्राइवर की आड़ में चल रहा था नशे का धंधा, ट्रेकिंग को बनाया चरस सप्लाई का जरिया।

पूर्व में बरामद हुई 2.9 किलोग्राम चरस मामले में अभियुक्त चल रहा था लगातार फरार ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार, द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में, कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 25.03.2026 को बीईएल रोड के समीप अभियुक्त दलजीत सिंह एवं विजय सिंह को 02 किलोग्राम 930 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उक्त चरस जनपद बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति से लाकर, क्षेत्र में विशेष रूप से छात्रों एवं वाहन चालकों को बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे। उक्त प्रकरण में संलिप्त मुख्य चरस आपूर्तिकर्ता पुलिस कार्रवाई से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करते हुए नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में सूचनाएं एकत्रित की गईं। विवेचना के दौरान सुरागरसी-पतारसी, कॉल डिटेल विश्लेषण तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि बागेश्वर निवासी, खिलाफ सिंह दानू इस तस्करी नेटवर्क का मुख्य आपूर्तिकर्ता है, जो लंबे समय से सह-अभियुक्त दलजीत सिंह को चरस उपलब्ध करा रहा था। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य संकलित होने पर अभियुक्त खिलाफ सिंह दानू के विरुद्ध धारा-29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा लालकुआं, हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है तथा बागेश्वर क्षेत्र में पर्यटकों को पिण्डारी ग्लेशियर ट्रेकिंग हेतु ले जाने का कार्य करता है। इस दौरान उसका विभिन्न बाहरी व्यक्तियों एवं पर्यटकों से संपर्क होता था, जिसके पश्चात वह उन्हें चरस की सप्लाई करता है और गांव के आसपास के जंगलों में भांग की उगाई गई फसल से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस एकत्रित करता है।

नाम पता अभियुक्त
खिलाप सिंह दानू (उम्र 32 वर्ष), निवासी- कपकोट, जिला बागेश्वर

पुलिस टीम
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री अनिल चौहान
2. मुख्य आरक्षी श्री सुनील कुमार
3. मुख्य आरक्षी श्री सुशील-CIU
4. आरक्षी श्री अमित कुमार

Right Menu Icon