एसडीएम कोटद्वार ने दिए लापरवाही बरतने वाले विभागों और ठेकेदार पर कार्यवाही के निर्देश.


एसडीएम कोटद्वार ने दिए लापरवाही बरतने वाले विभागों और ठेकेदार पर कार्यवाही के निर्देश.

कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत कौड़िया-दिल्ली फार्म रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है. बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को सड़क का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SDM को धरातल पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जिसके बाद उन्होंने जिम्मेदार विभागों और ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

​sdm के निरीक्षण में खुली पोल:-
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क पर गढ्डों का भरान का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन उसके तुरंत बाद याद ADB द्वारा पेय जल लाइन व पेयजल निगम ऋषिकेश द्वारा STP प्लांट पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को दोबारा खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. तालमेल की कमी के कारण जनता के पैसे और सरकारी संसाधनों की बर्बादी पर SDM ने गहरी नाराजगी व्यक्त की.

​स्थानीय लोगों ने बयां किया दर्द:-
मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं और विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र नेगी सहित अन्य निवासियों ने SDM से शिकायत की कार्यदायी संस्थाएं सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं करती हैं, जिससे धूल के कारण राहगीरों और निवासियों का जीना मुहाल हो गया है.

​वही SDM ने बताया कि पूर्व में आदेश के बावजूद लोक निर्माण विभाग, दुगड्डा द्वारा मरम्मत कार्य में कोई रुचि नहीं ली गई.

​दोषियों पर होगी कार्यवाही:-
सड़क की दयनीय स्थिति को देखते हुए SDM ने मौके पर ही उपस्थित राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी), सुखरो को निर्देशित किया कि-“जिस भी विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण मार्ग की यह स्थिति हुई है, उनके विरुद्ध धारा-152 BNSS (बी.एन.एस.एस.) के अंतर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करें.”

Right Menu Icon