कोटद्वार के सैनी ढाबे में पकड़ी गई माजिद की अवैध शराब


कोटद्वार के कोडिया चेक पोस्ट के समीप एक ढाबे में आज आबकारी इंस्पेक्टर के द्वारा छापा मार कर एक पेटी से अधिक अवैध रूप से बिक रही शराब बरामद की गई, जिसमें ढाबा संचालक राजेश सैनी ने बताया कि उसे यह शराब,शराब माफिया माजिद पहुंचता है। जिसकी उससे 142 रुपए का क्वार्टर के हिसाब से पेमेंट ली जाती है तथा वह 170 रुपए का क्वार्टर बेचता है।

वही आबकारी इंस्पैक्टर खजान सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि ढाबा संचालक पर चालान की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा ढाबा संचालक के द्वारा बताए गए शराब सप्लायर माजिद पर भी जल्द बड़ी कार्यवाही की जाएगी।

आपको बताते चले की शराब सप्लाई करने वाले माजिद के खिलाफ पूर्व में भी कई बार शिकायते आती रही है तथा कई बार माजिद के खिलाफ थाने में चालान की कार्रवाई हो चुकी है।अब देखना यह है कि आबकारी विभाग ढाबा संचालक के चालान तक ही सीमित रहता है या बड़े माफियाओं की गिरेबान पर भी उनके हाथ पहुंच पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon